🌸 मैं वही लड़की हूँ 🌸
(एक सच्ची पहचान की कविता)
मैं एक ऐसी लड़की हूँ,
जो कभी सीधी, तो कभी घमंडी लगती हूँ।कम बोलूं तो लोग कहते हैं “अकड़ में है”,
ज्यादा बोलूं तो कहते हैं “कुछ ज़्यादा ही खुल गई है”।
हर किसी से बात नहीं होती मुझसे,
पर जिससे वाइब मिल जाए —
उससे तो दिल भी खुलकर मुस्कुराता है।
मैं बात-बात पर हँसती हूँ,
पर अकेले में खामोश सी रह जाती हूँ।
मैं किसी को इग्नोर नहीं करती,
बस उतना ही चाहती हूँ,
जितना मैं किसी को देती हूँ।
जहाँ से अहमियत नहीं मिलती,
वहाँ खुद को लौटाना सीख लिया है।
उन्हें मैं पसंद नहीं करती।
क्योंकि वक्त ना दे सकने वाला रिश्ता,
सिर्फ बोझ बन जाता है।
मैं ओवरथिंक बहुत करती हूँ,
छोटी-छोटी बातों को दिल से लगाती हूँ।
पर उसी दिल से छोटी-छोटी खुशियाँ भी समेट लेती हूँ।
ज़्यादा दोस्त नहीं हैं मेरे,
पर जो भी हैं — सच्चे हैं, दिल के करीब हैं।
मैं अकेली रहकर भी मुस्कुराना जानती हूँ,
मैं खुद में ही मस्त रहने वाली लड़की हूँ।
नकाब नहीं पहनती दुनिया के लिए,
मैं जैसी हूँ, वैसी ही रहती हूँ।
हाँ…
मैं वही लड़की हूँ।


No comments:
Post a Comment